===========================
घर में
मोर पंख रखना प्राचीनकाल से ही बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी मोर पंख घर से अनेक प्रकार के वास्तुदोष दूर करता है। मोर पंख सकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ खीचता है। मोर पंख को वास्तु के अनुसार बहुत उपयोगी माना गया है।
मोर का एक पंख लेकर उसे दक्षिणामुखी राधा कृष्ण की मूर्ति के मुकुट में लगाएं।
मूर्ति में मोर पंख चालीस दिन के लिए स्थापित कर दें और राधा कृष्ण को रोज भोग लगाएं। इकतालिसवे दिन उस मोर पंख को घर लाकर अपनी तिजोरी में रखें।इससे आपकी बरकत बढती है और लक्ष्मी आगमन का मार्ग प्रशस्त होता है | घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में मोर का पंख लगाने से भी घर में बरकत बढ़ती है। यदि घर की उत्तर- पश्चिमी कोने में रखें तो जहरीले जानवरों का भय नहीं रहता है। अपनी जेब या डायरी में मोर पंख रखने पर राहु दोष कभी प्रभावित नहीं करता है। नवजात बालक के सिर की तरफ चांदी की एक डिब्बी
में भरकर उसके सिरहाने रखने से नजर नहीं लगती है।इसे पुस्तको में रखना भी बहुत शुभ माना जाता है..
वशीकरण-कार्यसिद्धि-.भूत बाधा-.रोग मुक्ति-.ग्रह वाधा-.वास्तुदोष आदि में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया हैं| सर पर धारण करने से विद्या लाभ मिलता है या सरस्वती माता के उपासक और विद्यार्थी पुस्तकों के मध्य अभिमंत्रित मोर पंख रख कर लाभ उठा सकते हैं| .मंत्र सिद्धि
के लिए जपने वाली माला को मोर पंखों के बीच रखा जाता है| .घर में अलग अलग स्थान पर मोर पंख रखने से घर का वास्तु बदला जा सकता है| नव ग्रहों की दशा से बचने के लिए भी होता है मोर पंख का प्रयोग| कक्ष में मोर पंख वातावरण को सकारात्मक बनाने में लाभदायक होता है |भूत प्रेत कि बाधा दूर होती है|
यदि आप पर कोई ग्रह अनिष्ट प्रभाव ले कर आया हो|
.आपको मंगल शनि या राहु केतु बार बार परेशान करते हों तो मोर पंख को 21 बार मंत्र सहित पानी के छीटे दीजिये और घर में, वाहन में ,गद्दी पर स्थापित कीजिये|...................................................................हर-हर महादेव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें