Sunday 24 December 2017

तुलसी [Tulsi ] से मिलती है देव कृपा

:::::::::::::::रखें घर में तुलसी का पौधा :::::::::::::::::
=====================================
[1] तुलसी को संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। इसका उपयोग कई तरह से औषधियों में किया जाता है।
तुलसी के पत्ते भोजन को शुद्ध और पवित्र करते हैं। इसीलिए सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के समय भोजन में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं।
[2] शास्त्रों के अनुसार इंसान की मृत्यु के बाद शव के मुख में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। इस संबंध में ऐसा माना जाता है कि इससे मृत व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।
[3] तुलसी घर-आंगन में होने से वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। इस पौधे से कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं।
[4] जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। घर-परिवार के सदस्यों की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है। तुलसी के पौधे में प्रतिदिन पानी देने और उसकी कांट-छांट करने, उसका ध्यान रखने से त्वचा संबंधी कई बीमारियां में लाभ होता है।
[5] तुलसी के पत्तों को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि उसे निगल लेना चाहिए। तुलसी के पत्तों में एक विशेष प्रकार का अम्ल होता है, जो हमारे दांतों के लिए अच्छा नहीं होता।
[6] पानी में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से पानी एक टॉनिक का काम करता है। इससे कई प्रकार के रोगों में राहत मिलती है |
[7] पुराने समय से ही हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर से कलह और अशांति दूर होती है। इसके साथ ही तुलसी का पौधा होने पर घर-परिवार में महालक्ष्मी की विशेष कृपा भी रहती है। शास्त्रों में भगवान विष्णु और तुलसी के विवाह का वर्णन मिलता है। इस कारण तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।
[8] तुलसी के पौधे में कई आयुर्वेदिक गुण भी हैं। तुलसी के औषधीय गुणों से कफ आदि रोगों में बचाव हो जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए तुलसी के पत्तों का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। तुलसी के पत्तों का सेवन करने का भी एक खास तरीका है। इस तरीके से ही तुलसी का सेवन करना चाहिए, अन्यथा इसके बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

[9] तुलसी के पत्तों का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इन पत्तों को चबाए नहीं, बल्कि ऐसे ही निगल लें। इस प्रकार तुलसी का सेवन करने से कई रोगों में लाभ प्राप्त होता है।................................................................हर-हर महादेव 

No comments:

Post a Comment

महाशंख  

                      महाशंख के विषय में समस्त प्रभावशाली तथ्य केवल कुछ शाक्त ही जानते हैं |इसके अलावा सभी लोग tantra में शंख का प्रयोग इसी...